फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career Tips: काम करना है जरूरी, लेकिन खुद के लिए वक्त निकालना भी है आवश्यक; इस तरह से दें अपने आप को समय

Mon, 17 Feb 2025 10:01 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

 Career: बेशक करिअर में आगे बढ़ने के लिए काम पर ध्यान देना जरूरी है, लेकिन आपको चिंतन करने, योजना बनाने और खुद के लिए भी वक्त निकालने पर जोर देना चाहिए। 
विज्ञापन
Career Tips - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Career: आज के समय में अधिकतर लोग काम को जल्द से जल्द खत्म करने पर ज्यादा जोर देते हैं। बेहतर परिणाम या उत्पादकता से उनका कोई सरोकार होता ही नहीं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह गलत तरीका है। ऐसा करके आप अच्छे अवसरों को तो गंवाते ही हैं, रिश्तों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। 

विज्ञापन


बेशक करिअर में आगे बढ़ने के लिए काम पर ध्यान देना जरूरी है, लेकिन आपको चिंतन करने, योजना बनाने और खुद के लिए भी वक्त निकालने पर जोर देना चाहिए। इसके लिए आप काम करने के तरीके और बाकी चीजों के साथ संतुलन बनाने का प्रयास करें, ताकि आपका काम भी उत्पादक बने और खुशी से भी समझौता न करना पड़े।

स्वयं को प्राथमिकता दें

कई लोगों को यह विश्वास दिलाकर बड़ा किया जाता है कि व्यस्त रहने वाला इन्सान ज्यादा तरक्की करता है और हमेशा दूसरों से बेहतर करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे लोग अपने मूल्यों को अपनी व्यस्तता के साथ जोड़ने लगते हैं। इस मानसिकता को बदलने के लिए खुद को समय देना चाहिए। साथ ही, आपको जरूरत से ज्यादा काम करने के जोखिमों के बारे में समझना होगा। इसलिए उन चीजों की भी तलाश करें, जिन्हें आप जीवन में हासिल करना चाहते हैं।

हर रोज दस मिनट

खुद को समय देने और अपने दिमाग को तरोताजा रखने के लिए दिन में लगभग दस मिनट सिर्फ और सिर्फ खुद के लिए निकालें। इससे आपकी ध्यान विकसित करने की क्षमता विकसित होती है। इसके अतिरिक्त यदि आप अधिक व्यस्त महसूस कर रहे हैं, तो कुछ देर ध्यान या योग करें। यह भी सोचें कि आप कुछ अच्छा कैसे कर सकते हैं। अगर जवाब न मिले तो किसी की मदद ले सकते हैं।

प्रकृति के साथ वक्त गुजारें

यदि आप किसी ऐसे संगठन में काम कर रहे हैं, जहां काम के कारण बहुत अधिक व्यस्तता है, तो ऐसे में कार्यस्थल पर रुकने की बजाय बीच-बीच में अपने काम से छोटे-छोटे ब्रेक लें और प्रकृति के साथ कुछ वक्त बिताएं। यदि मुमकिन हो, तो महीने के अंत में एक छुट्टी लें, क्योंकि यह आपकी मानसिक स्थिति को ठीक करने और आपको सकारात्मक रखने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

संगत हो अच्छी

खुद को समय देने का यह मतलब नहीं कि आप केवल खुद के साथ ही पूरा वक्त निकाल दें। बजाय इसके आपको एक ऐसे समूह के साथ भी समय बिताने पर ध्यान देना चाहिए, जो आपका नजरिया बदलने और आपको करिअर में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करे। साथ ही, उन लोगों से दूरी बनाएं, जो हमेशा आपको हतोत्साहित करते हैं और गलत सलाह देते हैं। आपका हरेक सही कदम आपकी खुशी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें