आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई प्रमाणन। आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, 18 और 36 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं। वहीं ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आरआरबी ग्रुप-डी के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क काटने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। पीडब्ल्यूबीडी/महिला/ट्रांसजेंडर/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और एससी/एसटी/अल्पसंख्यक समुदायों/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है। सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क काटने के बाद 250 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
उम्मीदवारों के पास सफेद पृष्ठभूमि पर पासपोर्ट आकार की तस्वीर होनी चाहिए और फोटो का आकार 50 केबी से 100 केबी के बीच होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
- पहले अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट (जैसे, rrbcdg.gov.in ) पर जाएं।
- CEN 08/2024 भर्ती अधिसूचना के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन आईडी बनाने के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
- अपने फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- अपना पसंदीदा पद और क्षेत्र चुनें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम या एसबीआई ई-चालान के माध्यम से करें।
- अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।