शैक्षिक योग्यता: कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदक के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार ने अपनी स्नातक परीक्षा 01.01.2022 से पहले या 01.09.2025 के बाद उत्तीर्ण न की हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
15,000 तक मिलेगा वेतन
प्रशिक्षु को प्रशिक्षण के दौरान कुल 15,000 रुपये महीने का वजीफा दिया जाएगा। प्रशिक्षु को इसके अलावा कोई और भत्ता या लाभ नहीं मिलेगा। केनरा बैंक सीधे प्रशिक्षु के खाते में 10,500 रुपये मासिक भेजेगा और 4,500 रुपये सरकार का हिस्सा सीधे डीबीटी के जरिए जमा होगा। किसी भी कटौती के बाद ही प्रशिक्षु को हर महीने यह वजीफा मिलेगा।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये (सूचना शुल्क सहित) लिया जाएगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है।