फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Secretariat Recruitment: इंजीनियरिंग वालों के लिए सचिवालय में नौकरी, सैलरी 1.33 लाख तक; जानें पात्रता

Sat, 13 Jun 2026 02:25 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Cabinet Secretariat Recruitment 2026: कैबिनेट सचिवालय ने सीनियर फील्ड ऑफिसर (टेक्निकल) के 25 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप 'ए' गजटेड अधिकारी का दर्जा मिलेगा और करीब 1.33 लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्राप्त होगा।
 
विज्ञापन
Cabinet Secretariat, कैबिनेट सचिवालय - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cabinet Secretariat Recruitment 2026: इंजीनियरिंग और साइंस ग्रेजुएट्स के लिए केंद्र सरकार में नौकरी पाने का शानदार अवसर आया है। भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने सीनियर फील्ड ऑफिसर (टेक्निकल) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित और सिविल इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी विषयों के उम्मीदवारों के लिए है।

विज्ञापन


इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखना होगा।
कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू 13 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2026
इंटरव्यू बाद में घोषित होगा
अंतिम परिणाम बाद में घोषित होगा
 

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
पद का नाम सीनियर फील्ड ऑफिसर (टेक्निकल)
विभाग कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार
पद श्रेणी ग्रुप ए गजटेड अधिकारी
वेतन स्तर लेवल-10
अनुमानित मासिक वेतन लगभग 1.33 लाख रुपये (भत्तों सहित)
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

कुल 25 पदों पर भर्ती

विषयवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
विषय रिक्तियां
कंप्यूटर साइंस एवं आईटी 10
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन 10
डेटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 3
गणित 1
सिविल इंजीनियरिंग 1
कुल 25
 

कौन कर सकता है आवेदन?


शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है-
  • बी.ई./बी.टेक डिग्री
  • बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी
  • एम.एससी. (M.Sc.)

इसके अलावा संबंधित विषय में वैध गेट (GATE) स्कोर होना अनिवार्य है।

कौन-सा गेट स्कोर मान्य होगा?

गेट 2024, 2025 और गेट 2026 के अलावा, किसी अन्य वर्ष का गेट स्कोर मान्य नहीं होगा। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय के अनुसार वैध गेट स्कोर होना चाहिए।
 
विषय GATE पेपर
कंप्यूटर साइंस एवं आईटी CS
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन EC
डेटा साइंस/AI DA
गणित MA
सिविल इंजीनियरिंग CE


आयु सीमा
सीनियर फील्ड ऑफिसर (टेक्निकल) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी-

चरण 1: GATE स्कोर मूल्यांकन
  • अधिकतम अंक: 100

चरण 2: इंटरव्यू
  • अधिकतम अंक: 20

अंतिम चयन गेट स्कोर और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

इंटरव्यू के लिए कैसे होगा शॉर्टलिस्ट?

कैबिनेट सचिवालय प्रत्येक रिक्ति के लिए 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा।

उदाहरण के लिए
  • 10 पदों के लिए 50 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे।
  • 3 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें