आयु सीमा की शर्तें
इन पदों के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति (SC) उम्मीदवारों को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
वहीं, जिन पदों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है, उन पर दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 56 वर्ष तक होगी। जरूरत पड़ने पर UPSC योग्य उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी शर्तों में भी छूट दे सकती है।
UPSC Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले UPSC के ORA पोर्टल पर जाएं।
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें, जबकि पहले से पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन करें।
- विज्ञापन संख्या 06/2026 चुनकर अपनी पसंद के पद का चयन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसकी रसीद और पंजीकरण संख्या भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।