इन पदों पर पहले आवेदन करने की समय-सीमा 04 मई, 2023 तक ही थी, लेकिन आयोग ने नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि तय समय तक आवेदनों की संख्या बेहद कम थी, जिसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1539 फार्मासिस्ट रिक्तियों को भरना है।
BTSC Recruitment: पात्रता मानदंड एवं शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा नियमों के तहत बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र एक अगस्त, 2019 को 21 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 यानी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की मार्क शीट होनी चाहिए। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा यानी डी फार्मा किया होना भी जरूरी है।
BTSC Recruitment: आवेदन शुल्क
सामान्य/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला/ एससी/ एसटी/ ओबीसी (बिहार के निवासी) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये है।
