संविदा अभ्यर्थियों के लिए 25 अंक की अतिरिक्त सुविधा
ताजा नोटिस के अनुसार संविदा पर पहले से कार्यरत अभ्यर्थियों को उनके सेवा वर्ष के अनुसार अधिकतम 25 अंक दिए जाएंगे। यह अंक प्रतिवर्ष 5 अंक की दर से लागू होंगे और किसी वर्ष के हिस्से को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य अनुभवी अभ्यर्थियों को अधिक प्राथमिकता देना है।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
दोनों भर्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि अब 14 अक्तूबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और चयन प्रक्रिया
- योग्यता: 12वीं (इंटर) पास। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग योग्यता अनिवार्य।
- चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
- परीक्षा पैटर्न: प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता के प्रश्न होंगे। कुल 150 प्रश्न, 2 घंटे 15 मिनट की परीक्षा। गलत उत्तर पर एक अंक कटेगा।
- नॉर्मलाइजेशन: विभिन्न शिफ्टों में परीक्षा होने पर रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी किया जाएगा।