फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC: बिहार इंटर लेवल भर्ती में 10976 पद बढ़े, अब 23175 पदों पर होगा चयन; 15 अक्तूबर से शुरू होंगे आवेदन

Sat, 27 Sep 2025 03:01 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर लेवल भर्ती में 10,976 पद और जोड़े। अब कुल 23,175 पदों पर आवेदन 15 अक्तूबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन
BSSC - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2025 में 10,976 अतिरिक्त पदों को शामिल कर लिया है। अब इस भर्ती के तहत कुल 23,175 पदों पर नियुक्ति होगी। आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2023 के तहत पहले 12,199 पदों पर भर्ती निकाली थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 23,175 हो गई है। 

विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही बीएसएससी द्वितीय इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पूर्व आवेदन को सभी पदों के लिए मान्य माना जाएगा और वे सभी पदों की प्रतियोगिता में स्वतः शामिल माने जाएंगे।

फिर से खुलेगी आवेदन विंडो

आवेदन की नई विंडो 15 अक्तूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल www.onlinebssc.com पर किया जा सकेगा। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 तय की गई है।

बिहार CGL-4 और कार्यालय परिचारी भर्ती में बंपर इजाफा, संविदा अभ्यर्थियों को मिलेंगे अतिरिक्त अंक

7,394 पद महिलाओं के लिए सुरक्षित

बिहार इंटर लेवल भर्ती 2025 में कुल 23,175 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 35% क्षैतिज आरक्षण महिलाओं के लिए तय किया गया है, जिसके तहत 7,394 पद सुरक्षित रहेंगे। श्रेणीवार आरक्षण व्यवस्था में अनारक्षित वर्ग के लिए 10,142 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3,212 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 219 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 3,974 पद, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 2,562 पद, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 767 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 229 पद शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

योग्यता

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है। पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य विवरण जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एसी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों के लिए आवदेन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। आवेदन शुल्क अंतिम आवेदन तिथि, 25 नवंबर 2025 तक जमा करना होगा।

परीक्षा प्रक्रिया

बिहार इंटर लेवल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 प्रश्न (ऑब्जेक्टिव टाइप) पूछे जाएंगे, जो सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से संबंधित होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक (कट-ऑफ) सामान्य वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC) के लिए 34%, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 32% निर्धारित हैं। रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी किया जाएगा और कुल पदों की संख्या से 5 गुना उम्मीदवारों को प्रीलिम्स में सफल घोषित किया जाएगा, जिन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।

इस तरह करें आवेदन

  • बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebssc.com पर जाएं।
  • “इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2025 के लिए आवेदन पत्र प्रक्रिया लिंक” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पंजीकरण पर क्लिक करें और पूरा विवरण प्रदान करके पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन पोर्टल पर जाएं और अपने दिए गए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें