BSSC Stenographer Recruitment 2023: पात्रता मापदंड
आवेदक की उम्र : अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 होनी चाहिए। इसके साथ ही सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष तो आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की 40/42 होनी चाहिए।
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों ने इंटरमीडिएट(10+2) या समकक्ष की पढ़ाई पूरी की होनी चाहिए।
BSSC Stenographer Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अन्य राज्यों / सामान्य / ईबीसी / बीसी श्रेणी के आवेदकों को 540 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला के आवेदकों को 135 रुपये का शुल्क देना होगा।
BSSC Stenographer Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले बीएसएससी के आवेदन पोर्टल onlinebssc.com पर जाएं।
- स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर-स्टेनोग्राफर के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें