फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC Recruitment 2025: बिहार में 10वीं पास के लिए भर्ती, 3727 ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

Mon, 25 Aug 2025 10:31 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BSSC Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) पदों को भराने के लिए भर्ती निकली है। जिसके लिए आज से आवेदन शुरू हो रहे हैं। भर्ती से जुड़ी विवरण के लिए नीचे पढ़ें...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Office Attendant Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के कुल 3,727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 25 अगस्त 2025 से शुरू कर दी है। यह भर्ती बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

कहां-कितनी रिक्तियां हैं?

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की इस भर्ती के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) पदों को भरा जाएगा। कुल 3,727 पदों में से सबसे अधिक 1,138 रिक्तियां पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में हैं, जबकि भवन निर्माण विभाग में 500 पद निर्धारित किए गए हैं। शेष पद बिहार सरकार के अन्य मंत्रालयों और विभागों में कार्यालय सहायकों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रखे गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता-आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) होना अनिवार्य है। यानी अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो।

आयु सीमा की बात करें तो इसकी गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम 40 वर्ष तक आवेदन की अनुमति है। इसके अलावा, अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 साल की आयु में छूट प्रदान की गई है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी अभ्यर्थियों के लिए घटाकर 100 रुपये कर दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। पहले सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 540 रुपये का शुल्क तय था, जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के केवल बिहार निवासी अभ्यर्थियों, दिव्यांग उम्मीदवारों और बिहार की सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये निर्धारित था। इसके अलावा, अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए भी 540 रुपये शुल्क निश्चित था।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और विज्ञापन आयोग बाद में जारी करेगा।

प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। प्रश्न तीन विषयों से पूछे जाएंगे:
  • सामान्य अध्ययन- 40 अंक
  • सामान्य गणित- 30 अंक
  • सामान्य हिन्दी- 30 अंक
प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। यह परीक्षा मेरिट सूची तैयार करने का पहला चरण होगी, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें