फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOB Apprentice 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 पदों के लिए आज बंद होगी आवेदन प्रक्रिया; तुरंत भरें फॉर्म

Mon, 25 Aug 2025 08:37 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IOB Apprentice Vacancy 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक की अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आज यानी 25 अगस्त को आवेदन की अंतिम तिथि है। कुल 750 पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Apprenticeship Jobs in IOB: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू की थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 है। संशोधित ऑनलाइन परीक्षा की तिथि (अनुमानित) 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 750 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in या bfsissc.com पर जाकर तुरंत अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

IOB Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के अंतर्गत पंजीकृत उम्मीदवारों का स्नातक परिणाम 1 अप्रैल 2021 से 1 अगस्त 2025 के बीच घोषित होना चाहिए, जिसमें दोनों तिथियां शामिल हैं।

विज्ञापन

IOB Apprentice Stipend: इतना मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित होने पर उम्मीदवारों को 10,000 से 15,000 तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। मेट्रो शहरों में 15,000, शहरी इलाकों के लिए 12,000 और ग्रामीण इलाकों के लिए 10,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

IOB Selection Process: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और जहां भी लागू हो, स्थानीय भाषा की परीक्षा और बैंक द्वारा तय किए गए व्यक्तिगत बातचीत (यदि कोई हो) के आधार पर किया जाएगा। केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने से कोई उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत बातचीत के लिए बुलाए जाने का हकदार नहीं होगा।

ऑनलाइन लिखित परीक्षा में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। विषयों में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर या विषय ज्ञान शामिल है। हर विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

IOB Apprentice Application Fees: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/इडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये और पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा, 18% जीएसटी का भी भुगतान ही उम्मीदवार को ही करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें