योग्यता
आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है। पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य विवरण जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एसी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों के लिए आवदेन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। आवेदन शुल्क अंतिम आवेदन तिथि, 25 नवंबर 2025 तक जमा करना होगा।
परीक्षा प्रक्रिया
बिहार इंटर लेवल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 प्रश्न (ऑब्जेक्टिव टाइप) पूछे जाएंगे, जो सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से संबंधित होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक (कट-ऑफ) सामान्य वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC) के लिए 34%, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 32% निर्धारित हैं। रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी किया जाएगा और कुल पदों की संख्या से 5 गुना उम्मीदवारों को प्रीलिम्स में सफल घोषित किया जाएगा, जिन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
इस तरह करें आवेदन
- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebssc.com पर जाएं।
- “इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2025 के लिए आवेदन पत्र प्रक्रिया लिंक” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पर क्लिक करें और पूरा विवरण प्रदान करके पंजीकरण फॉर्म भरें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन पोर्टल पर जाएं और अपने दिए गए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।