BSF Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1312 निर्धारित की गई है। इनमें से हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के लिए 982 पद और हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक के लिए 333 पद निर्धारित हैं। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपये से 81100 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
BSF Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
- रेडियो ऑपरेटर के लिए- उम्मीदवार ने 10 वीं या मैट्रिक पास किया हो और रेडियो और टेलीविजन या इलेक्ट्रॉनिक्स या सीओपीए और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स या डेट एंट्री ऑपरेटर में आईटीआई प्रमाण पत्र या 60% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12 वीं पास किया हो।
- रेडियो मैकेनिक के लिए- इस पद पर आवेदन के लिए 10वीं पास होना और रेडियो और टेलीविजन या इलेक्ट्रॉनिक्स या फिटर या सीओपीए या डेट प्रिपरेशन एंड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर हार्डवेयर या नेटवर्क टेक्निशियन या डेट एंट्री ऑपरेटर में आईटीआई सर्टिफिकेट या 60% अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है।
BSF Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। उम्मीदवार यह जान लें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर, 2022 को है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।