कब तक कर सकेंगे आवेदन?
हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 10 सितंबर, 2022 से कर दी गई है। वहीं, भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2022 को निर्धारित है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर लें।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 61 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों फेज-1 (प्रीलिम्स परीक्षा), फेज-2 (मेन एग्जाम) और फेज-3 इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का तीन साल का अनुभव है तो ग्रेजुएट के लिए अंकों की शर्त नहीं रहेगी, वे भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 45 साल की बीच होनी चाहिए।