एचसी (पशु चिकित्सा): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पशु चिकित्सा स्टॉक सहायक में न्यूनतम एक वर्ष का पाठ्यक्रम और योग्यता के बाद कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
कॉन्स्टेबल (केनेलमैन): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। सरकारी पशु चिकित्सा अस्पताल या डिस्पेंसरी या वेटरनरी कॉलेज या सरकारी फार्म से जानवरों को संभालने का दो साल का अनुभव होना चाहिए।
चयन कई चरणों में होगा। लिखित परीक्षा, उसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ीकरण और चिकित्सा परीक्षा के दौर से उम्मीदवारों को गुजरना होगा।