Eligibility Criteria: पात्रता
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
खेल योग्यता: वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने विज्ञापन की अंतिम तिथि से पूर्व पिछले दो वर्षों में किसी मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो या पदक प्राप्त किया हो, जैसा कि अधिसूचना में उल्लिखित है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 23 वर्ष
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
How to Apply BSF Recruitment: आवेदन प्रक्रिया
पात्र उम्मीदवार निम्न चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- "Apply Online" विकल्प चुनें (Constable GD पद के लिए)।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, खेल प्रमाणपत्र आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- (यदि लागू हो) ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करें और भविष्य हेतु प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।