फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRO GREF Recruitment 2026: बीआरओ की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Mon, 13 Apr 2026 04:23 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BRO GREF Recruitment 2026: सीमा सड़क संगठन ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में 899 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें विभिन्न ट्रेड्स शामिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा पद स्टोर कीपर टेक्निकल के हैं। आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से मई 2026 तक चलेगी।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BRO GREF Recruitment 2026: बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में 899 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत जारी की गई है, जिसमें विभिन्न पदों और ट्रेड्स के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 से शुरू होकर मई 2026 तक जारी रहने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों के अनुसार वैकेंसी का विवरण

कोड पद / ट्रेड सामान्य (Gen) SC ST OBC EWS कुल पद
1 ड्राफ्ट्समैन 24 5 2 10 1 42
2 हिंदी टाइपिस्ट 4 1 1 4 0 10
3 स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) 151 43 22 77 7 300
4 ऑपरेटर कम्युनिकेशन 114 41 18 83 5 261
5 ऑपरेटर एक्सकेवेटिंग मशीनरी (OEM) 135 20 15 35 2 207
6 इलेक्ट्रिशियन 38 10 9 19 3 79
कुल - 466 120 67 228 18 899

ESM और PwBD के लिए आरक्षण

नोटिफिकेशन में पूर्व सैनिक (ESM) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है:
  • स्टोर कीपर टेक्निकल: 45 (ESM), 12 (PwBD)
  • ऑपरेटर कम्युनिकेशन: 39 (ESM)
  • ऑपरेटर एक्सकेवेटिंग मशीनरी: 31 (ESM)
  • ड्राफ्ट्समैन: 6 (ESM), 3 (PwBD)
  • इलेक्ट्रिशियन: 12 (ESM)
  • हिंदी टाइपिस्ट: 1 (ESM)
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तों की जांच करनी होगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

आवेदन की अंतिम तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। परीक्षा की तारीखें भी अलग से जारी की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतन और भत्ते भारत सरकार के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें