फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC SI Recruitment: बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए कल से शुरू होगा आवेदन, यहां बताई बातें जरूर रखें याद

Thu, 29 May 2025 07:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSSC SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस में एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के 33 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको यह खबर पढ़नी चाहिए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSSC SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने परिवहन विभाग के लिए एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के 33 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार bpssc.bih.nic.in वेबसाइट पर 30 मई 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। यह भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में होगी, जिनमें प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, और इंटरव्यू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा अनारक्षित श्रेणी के पुरुषों के लिए 21 से 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 20 से 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए पुरुषों और महिलाओं की उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष तक है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 21 से 42 वर्ष तक उम्र निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होंगे: प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, और फिजिकल टेस्ट। लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और प्रारंभिक परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए असफल माना जाएगा। दोनों लिखित परीक्षाओं में गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।

शारीरिक मानक में पुरुषों के लिए ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 150 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। पुरुषों के लिए सीने की माप 79 सेंटीमीटर बिना फुलाए और 84 सेंटीमीटर फुलाकर होनी चाहिए। महिलाओं के लिए कोई सीने का मानक नहीं है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुषों को 25 किमी और महिलाओं को 14 किमी 4 घंटे में चलना होगा।

भर्ती के अंतिम परिणाम में मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फिजिकल टेस्ट में केवल पास होना जरूरी होगा।

आवेदन शुल्क के रूप में बिहार के मूल निवासी पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों और राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों से 700 रुपये और अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों से 400 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें