फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: होमगार्ड भर्ती की दौड़ में एक युवक की मौत, सात अन्य अस्पताल में भर्ती

Thu, 29 May 2025 02:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Home Guard Physical: ओडिशा में होमगार्ड भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान एक युवक की मौत हो गई और सात अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha: ओडिशा के गजपति जिले में होमगार्ड भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान एक युवक की मौत हो गई और सात अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना गुरुवार सुबह उस समय घटी जब युवक 2 किलोमीटर की दौड़ के दौरान रानीपंथ और पद्मपुर के बीच परलखेमुंडी के पास गिर गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुलंत मिशल के रूप में हुई है, जो गजपति जिले के पारिसल गांव का निवासी था। सूत्रों के अनुसार, मिशल दौड़ पूरी करने से केवल 30 सेकंड पहले अचानक गिर घया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मिशल को मृत घोषित कर दिया। शारीरिक परीक्षण के दौरान बीमार हुए 7 अन्य उम्मीदवार वर्तमान में उसी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन

चार लाख मुआवजे की घोषणा

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण महजी ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और मृतक युवक के परिवार को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया, "सुलंत मिशल ने गजपति में होमगार्ड के पद के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान अपनी जान गंवाई। मुख्यमंत्री श्री @MohanMOdisha ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें