फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC ASI Recruitment 2026: बिहार में एएसआई की भर्ती, डिप्लोमा वालों के लिए मौका, भरे जाएंगे 22 पद

Fri, 15 May 2026 06:53 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSSC ASI Recruitment 2026: बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु), पटना में सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के पदों पर भर्ती निकली है। कुल 22 रिक्तियां भरी जानी हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू होने वाली है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSSC ASI Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु), पटना में सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 07/2026 जारी किया है। यह भर्ती तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण और वेतनमान

आयोग द्वारा सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के कुल 22 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह पद वेतनमान लेवल-5 के अंतर्गत आता है। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
  • गैर आरक्षित वर्ग: 08
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 02
  • अनुसूचित जाति: 03
  • अनुसूचित जनजाति: 01
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 04
  • पिछड़ा वर्ग: 03
  • पिछड़े वर्गों की महिलाएं: 01
बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए कुल पदों में से 35% (06 पद) क्षैतिज रूप से आरक्षित हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 21 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2026

पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों की पात्रता की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 01 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, सूचना प्रावैधिकी (IT), या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 45% अंक आवश्यक हैं।
 

आयु सीमा (01-08-2025 को)

  • सामान्य (पुरुष): 21 - 37 वर्ष; (महिला): 21 - 40 वर्ष
  • पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला): 21 - 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष व महिला): 21 - 42 वर्ष

शारीरिक मानक

  • ऊंचाई: सामान्य/पिछड़ा वर्ग (पुरुष) के लिए न्यूनतम 165 सेमी, जबकि अत्यंत पिछड़ा/SC/ST (पुरुष) के लिए 160 सेमी और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 155 सेमी।
  • सीना (केवल पुरुष): सामान्य/BC/EBC के लिए 81-86 सेमी और SC/ST के लिए 79-84 सेमी।
  • वजन: सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी:
  • प्रथम चरण (प्रारंभिक परीक्षा): यह 100 अंकों की 2 घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसमें 40 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 60 प्रश्न तकनीकी विषयों से होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के 20 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • द्वितीय चरण (मुख्य परीक्षा): इसमें दो पत्र होंगे। प्रथम पत्र 'सामान्य भाषा ज्ञान' (हिंदी और अंग्रेजी) का होगा, जो केवल अर्हकारी (Qualifying) होगा। द्वितीय पत्र 100 अंकों का तकनीकी विषय पर आधारित होगा। दोनों चरणों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।
  • तृतीय चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा): इसमें दौड़ (पुरुषों के लिए 1.6 किमी और महिलाओं के लिए 1 किमी), ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल है। यह चरण केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
 
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्गों (पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर) के लिए ऑनलाइन आवेदन का मूल्य 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

अंतिम मेधा सूची मुख्य लिखित परीक्षा के द्वितीय पत्र में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें