रिजर्व लिस्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
रिजर्व लिस्ट में उन उम्मीदवारों का विवरण शामिल किया गया है जिन्हें भविष्य में भाग लेने वाले बैंकों में रिक्तियों के आधार पर मौका दिया जा सकता है। रिजर्व पैनल में शामिल अभ्यर्थियों की कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।
इस सूची में उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, श्रेणी जैसे यूआर, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस, आवेदन किया गया पद, कुल अंक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर और रिजर्व लिस्ट स्टेटस या अलॉटमेंट डिटेल्स शामिल हैं।
आईबीपीएस द्वारा जारी यह रिजर्व लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है जो मुख्य चयन सूची में शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन अब भविष्य की रिक्तियों के आधार पर चयन की संभावना रखते हैं।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
आईबीपीएस की ओर से जारी यह प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजर्व लिस्ट भविष्य की रिक्तियों के आधार पर तैयार की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स किसी के साथ साझा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही रिजल्ट चेक करें।
रिजर्व लिस्ट जारी होने के बाद अब बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में नियुक्ति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का नाम रिजर्व लिस्ट में शामिल हुआ है, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
ऐसे चेक करें रिजर्व लिस्ट
उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजर्व लिस्ट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध CRP Specialist Officers XV सेक्शन में जाएं।
- वहां “Provisional Allotment under Reserve List for CRP-SPL-XV” लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर उम्मीदवार का अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
- भविष्य की जरूरत के लिए रिजर्व लिस्ट स्टेटस का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।