कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय में विज्ञान स्नातक (B.Sc.) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार ने 01 अगस्त 2025 तक न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।
हालांकि, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45% निर्धारित हैं।
आयु सीमा की शर्तें
उम्मीदवारों की आयु की गणना दिनांक 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। निर्धारित तिथि तक उम्मीदवार का निर्धारित न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा के अंतर्गत होना अनिवार्य है।
अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा शामिल होंगी और दोनों ही परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) होगा, जिसके अंतर्गत दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं शॉट पुट शामिल हैं। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों की पात्रता और शारीरिक फिटनेस का अंतिम सत्यापन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले BPSCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “बिहार पुलिस” टैब पर क्लिक करें।
- एएसआई (ऑपरेशन) पद के लिए विज्ञापन संख्या 04/2026 को चुनें।
- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की मदद से पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
- लॉग-इन कर आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।