फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE 3.0: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र जारी, इन विषयों की क्वेश्चन बुकलेट हुई अपलोड

Sat, 10 Aug 2024 08:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC TRE Question Paper 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारि वेबसाइट से अपने विषय का प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की जांच के लिए इसकी आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र जारी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC TRE Question Paper 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती पुनःपरीक्षा (BPSC TRE 3.0 Exam 2024) का प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन विषयों के प्रश्नपत्र हुए जारी

आयोग ने 19, 20, 21 और 22 जुलाई की दोनों शिफ्ट में आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर इन विषयों के प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं: 
तिथि कक्षा विषय
19 जुलाई कक्षा 6 से 8 अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, गणित और विज्ञान, सोशल साइंस
20 जुलाई कक्षा 1 से 5 जनरल स्टडीज
21 जुलाई कक्षा 9 से 10 अग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बांग्ला, संस्कृत, अरबी, पारसी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, नृत्य, ललित कला, मैथिली, संगीत
22 जुलाई कक्षा 6 से 10 शिफ्ट-1 हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, अरबी, पारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, बॉटनी, जूलॉजी, इतिहास, राजनिति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, सोशलॉजी, मनोविज्ञान, फिलॉस्फी, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, संगीत, एंटरप्रन्यॉरशिप
कक्षा 6 से 10 शिफ्ट-2 कंप्यूटर, संगीत/कला

जुलाई में हुई थी परीक्षा

बिहार अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी पुनर्परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे गए थे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे और 30 मिनट थी।

BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की?

आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह इसके खिलाफ तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रश्नपत्र, How to download BPSC TRE 3.0 Question Paper 2024?

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाएं।
  • फिर टीआरई क्वेश्चन बुकलेट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें