BPSC TRE 3.0 Final Answer Key: इन विषयों के लिए जारी हुई उत्तर कुंजी
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में लिखा है कि वर्ग- 11-12 के शेष सभी 23 विषयों, जिसमें हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, बांग्ला, मैथिली, भोजपुरी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, मनोविजज्ञान, कंप्यूटर साइंस, एकाउंटेसी और संगीत सहित अन्य विषयों की उत्तर कुंजी जारी की जा रही है।
इन विषयों के लिए उम्मीदवारों से प्राप्त हुई चुनौतियों की विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा समीक्षा के बाद अब अंतिम आदर्श उत्तर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि अंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने का विकल्प नहीं होता है। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही नतीजों का एलान किया जाएगा। उम्मीद है कि परिणाम की घोषणा भी बहुत जल्द कर दी जाएगी।
BPSC TRE 3.0 Final Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-bpsc.bih.nic.in. पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिख रहे महत्वपूर्ण सूचना सेक्शन में स्कूल शिक्षक लिखित प्रतियोगी पुन: परीक्षा - टीआरई 3.0। (विज्ञापन संख्या 22/2024) (कक्षा 11-12 के लिए)। अंतिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
- एक बार जब आप विषय कोड चुन लेंगे तो आपके पास उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का विकल्प होगा।
- आप इसे पीडीएफ या किसी अन्य प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।