फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Recruitment 2023: बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती समय-सीमा बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 11 Jul 2023 09:41 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Teacher Registration 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की समय-सीमा को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
BPSC Teacher Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Teacher Registration 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की समय-सीमा को बढ़ा दिया है। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

पहले अंतिम तिथि 12 जुलाई थी। सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण इसे 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। BPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तहत कक्षा एक से पांचवीं, कक्षा नौवीं से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं तक के स्कूल शिक्षकों के लिए कुल 1,70,461 रिक्तियों को भरना है। 

BPSC Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण

प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5): 79,943

माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10): 32,916

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 से 12): 57,602

 

BPSC Recruitment 2023: पात्रता मापदंड

आयु सीमा: 1 अगस्त, 2023 तक प्राथमिक विद्यालयों के लिए 18-37 वर्ष और माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 21-37 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

 

BPSC Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल होगी। कोई साक्षात्कार दौर आयोजित नहीं किया जाएगा।

 

BPSC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये लागू है। साथ ही, हर पोस्ट के लिए 200 रुपये का बायोमेट्रिक शुल्क लगता है।

 

विज्ञापन

BPSC Recruitment 2023 के लिए आवेदन करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण पूरा करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  4. फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें