सामान्य ज्ञान का सिलेबस
सामान्य ज्ञान के पेपर में तीन भाग होंगे। पहले भाग में सामान्य अध्ययन और समसामयिक विषय जैसे विज्ञान प्रगति, पुरस्कार, भाषाएं, खेल, इतिहास, भूगोल, संविधान, पंचायती राज और राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े सवाल होंगे। दूसरे भाग में सामान्य विज्ञान और गणित के प्रश्न आएंगे, जिसमें भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, भूगोल और गणित के टॉपिक जैसे प्रतिशत, औसत, अनुपात, लाभ-हानि, ब्याज आदि शामिल होंगे।
मानसिक क्षमता और तर्क शक्ति का परीक्षण
तीसरे भाग में उम्मीदवार की तार्किक क्षमता और मानसिक योग्यता की जांच की जाएगी। इसमें सादृश्य, अंतर-समानता, समस्या समाधान, स्थानिक विन्यास, अंकगणितीय तर्क, कोडिंग-डिकोडिंग, संख्या श्रृंखला और अशाब्दिक तर्क से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।