BPSC Recruitment 2023: कुल पद
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षक पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है।
जिन शैक्षणिक माध्यमों में भर्ती होनी है वो निम्न प्रकार हैं:-
-
प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5): 79,943
-
माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10): 32,916
-
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 से 12): 57,602
BPSC Recruitment 2023: आयु-सीमाा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो पदानुसार प्राथमिक विद्यालयों के लिए 18-37 वर्ष और माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 21-37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी मानकों अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी। एससी/एसटी, महिला/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क है। साथ ही, हर पद के लिए 200 रुपये का बायोमेट्रिक शुल्क लागू है।
BPSC Recruitment 2023: पात्रता और वेतन
इस भर्ती में पीआरटी उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होने के साथ ही बीएड होना आवश्यक है। वहीं टीजीटी में भर्ती के लिए ग्रेजुएशन/ मास्टर्स के साथ बीएड होना जरूरी है। चयन होने पर उम्मीदवार को 5 हजार 200 रुपये से लेकर 20 हजार 200 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
BPSC Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया
ये आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है। इसके लिए bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया निम्न रूप से पूरी की जा सकती है :-
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
इसके बाद स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
-
फिर पंजीकरण पूरा कर आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें और फॉर्म भरें।
-
अंत में शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।