अमर उजाला
Mon, 19 June 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
UPPSC के भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 395 प्रमुख पदों को भरना है।
इस भर्ती प्रक्रिया में व्याख्याता (लेक्चरर) और विभिन्न विभागों में ऑफिसर पदों पर भर्ती होनी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
अधिकतम आयु 40/45 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
चयन होने पर उम्मीदवार को 15 हजार 600 रुपये से लेकर 2 लाख आठ हजार 770 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया uppsc.up.nic.in वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 105 रुपये तो एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
10वीं पास वालों के लिए सरकारी नौकरियां