BPSC Recruitment 2022 : शैक्षणिक योग्यता
बिहार राज्य शिक्षा विभाग के अनुसार प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों साथ B.Ed, B.A.Ed, या B.Sc.Ed स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों ने 2012 में या उसके बाद काम पर रखे गए शिक्षकों के लिए आयोजित की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
BPSC Recruitment 2022 : जानिए वेतन और आयु सीमा
बिहार राज्य शिक्षा विभाग के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रधानाध्यापक के लिए वेतनमान 35,000 रुपये होगा। और इन पदों पर आवेदन करने वालों की उम्र 31 से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए आवेदकों के चयन हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और इस परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर ही चयन भी किया जाएगा। चयन के बाद किसी तरह के कोई साक्षात्कार की प्रक्रिया नहीं होगी।सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये लिया जाएगा। महिलाएं, एससी, एसटी और पीएच को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।