BPSC Polytechnic HOD Vacancy: कुल 218 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यांत्रिक अभियंत्रण, सीएस इंजीनियिंग, इलैक्ट्रॉनिक्स इजीनियरिंग सहित विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष के कुल 218 पदों को भरा जाएगा। निर्धारित पात्रता के साथ-साथ अनुभव भी मांगा गया है। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
- आवेदन करने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता सामान्यतः पीएचडी की उपाधि है। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 01 अगस्त, 2025 को न्यूनतम 33 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
विभागवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित होने पर वेतन स्तर 13ए1 के तहत शुरुआती वेतन 1,31,400 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है। योग्य उम्मीदवारों का चयन अकादमिक पृष्ठभूमि, अकादमिक निष्पादन, कार्यक्षेत्र का ज्ञान, शिक्षण कौशल और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना यहां पढ़ें...