RRC SR Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए शिक्षा और आयु के आधार पर पात्रता की शर्तें निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इन विवरणों की जांच करनी चाहिए:
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या विज्ञान विषय से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए।
आयु सीमा (25 सितंबर 2025 तक): फ्रेशर्स के लिए आयु सीमा 15 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि पूर्व आईटीआई/एमएलटी उम्मीदवारों के लिए 24 वर्ष है, सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू है।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
RRC SR Apprentice Training Stipend: स्टाइपेंड
अपरेंटिस प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। 10वीं पास उम्मीदवारों को 6,000 रुपये प्रतिमाह, 12वीं पास और Ex-ITI उम्मीदवारों को 7,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
- 10वीं पास - 6,000 रुपये प्रतिमाह
- 12वीं पास और Ex-ITI - 7,000 रुपये प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है। यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के 10वीं, 12वीं या ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी अनिवार्य होगा।