5 फरवरी से शुरू होगी पंजीकरण
बीपीएससी अंकेक्षक भर्ती की अधिसूचना 28 जनवरी, 2026 को जारी की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।
- नोटिस जारी - 28 जनवरी, 2026
- पंजीकरण शुरू - 5 फरवरी, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि - 26 फरवरी, 2026
- कुल पद - 102
- आवेदन शुल्क - 100 रुपये
कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र/वाणिज्य/गणित में स्नातक डिग्री या एमबीए/सीए/आईसीडब्ल्यूए की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
- महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है।
BPSC Auditor Selection Process: कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके लिए अलग से आवेदन करना होगा। इसके बाद, 120 अंकों का साक्षात्कार होगा।
- प्रारंभिक परीक्षा
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
BPSC Auditor Exam Pattern: प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी, जिसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। और कुल अंक 150 होंगे। प्रश्नवार बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्नवार किसी एक उत्तर का चयन अपेक्षित होगा।
लिखित परीक्षा तीन विषयों की होगी, जिसमें दो अनिवार्य विषय क्रमशः सामान्य हिन्दी - 100 अंक तथा सामान्य अध्ययन (दो पत्र), प्रत्येक पत्र 300 अंकों के होंगे, इसके अतिरिक्त वैकल्पिक विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा।
आवेदन शुल्क
प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए परीक्षा शुल्क- 100/- (एक सौ रुपये) निर्धारित किया गया है। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या (Aadhaar No.) अंकित नहीं किया जाता है, उन्हें बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 (दो सौ) रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
विस्तृत आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...