फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Lecturer Result: बीपीएससी ने जारी किया लेक्चरर भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Fri, 19 Aug 2022 11:05 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Lecturer Result: BPSC ने लेक्चरर भर्ती के लिए जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 8119 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
BPSC Lecturer Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Lecturer Result: बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने लेक्चरर सिविल इंजीनियरिंग और लेक्चरर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को बीते गुरुवार 18 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने परिणाम को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

BPSC Lecturer Result: इतने उम्मीदवार हुए सफल 
BPSC ने लेक्चरर भर्ती के लिए जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 8119 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें से 5288 उम्मीदवार सिविल इंजीनियरिंग के लिए और 2831 उम्मीदवार कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए सफल घोषित किए गए हैं।

BPSC Lecturer Result: अंतरिम पात्रता सूची भी जारी
बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लेक्चरर भर्ती के लिए अंतरिम पात्रता सूची को भी जारी कर दिया है। आयोग ने लेक्चरर (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के पद के लिए 32 उम्मीदवारों को अंतरिम रूप से योग्य घोषित किया है। वहीं, 1134 उम्मीदवारों को अपात्र घोषित किया गया है। लेक्चरर सिविल इंजीनियरिंग के लिए 35 उम्मीदवारों को अंतरिम रूप से योग्य घोषित किया गया है जबकि 1008 उम्मीदवारों को अपात्र घोषित किया गया है। 
विज्ञापन

BPSC Lecturer Result: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के चेक करें-: 
  • उम्मीदवार सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Result के सेक्शन में जाएं।
  • अब संबंधित परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम पीडीएफ के रूप में आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें