BPSC LDC Mains Registration: इस तारीख तक कर लें आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एलडीसी भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। सभी उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।
BPSC LDC Mains Registration: इतने उम्मीदवार हैं योग्य
BPSC की ओर से जारी किए गए एलडीसी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 140 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
BPSC LDC Mains Registration: इतने पदों पर होगी भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती, 2021 के माध्यम से कुल 24 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत 9,900 से लेकर 63,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
BPSC LDC Mains Registration: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एलडीसी भर्ती मुख्य परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।