फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश में 600+ पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, 1.5 लाख से अधिक मिलेगा वेतन

Mon, 05 Sep 2022 12:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC MO Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई मेडिकल ऑफिसर भर्ती/UPPSC Medical Officer Recruitment के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 611 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
UPPSC MO Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC MO Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा देने की है, तो आपके लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/ UPPSC ने मेडिकल ऑफिसर के सैकड़ों पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज सोमवार 05 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी उम्मीदवार अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं वे अपना आवेदन जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

UPPSC Medical Officer Recruitment: इतनी है रिक्त पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई मेडिकल ऑफिसर भर्ती/UPPSC Medical Officer Recruitment के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 611 निर्धारित की गई है। यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) ग्रुप बी गैजेटेड पद के लिए है। भर्ती के लिए आवेदन की संख्या अधिक होने पर आयोग द्वारा स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रीक्स 10 के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। 
अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें- UPPSC MO Recruitment Notification

UPPSC Medical Officer Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में डिग्री या भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश के आयुर्वेद में पांच साल की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास में भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश के साथ वैद्य के रूप में पंजीकरण और (सी) राज्य आयुर्वेदिक या एलोपैथिक अस्पताल या औषधालय में कम से कम छह महीने का पेशेवर अनुभव होना चाहिए। सामान्य, ईडब्लूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 105 रुपये, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 
विज्ञापन

UPPSC MO Recruitment: कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे MEDICAL OFFICER भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें