फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC HOD Recruitment: पॉलिटेक्निक संस्थानों में एचओडी के 218 पदों पर भर्ती आज से शुरू, इस तिथि तक कर दें आवेदन

Tue, 02 Sep 2025 01:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC HOD 2025 Registration: बिहार लोक सेवा आयोग ने विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए की जा रही है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC HOD Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 200 से अधिक पदो पर नियुक्ति के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य गुरुजन आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

BPSC Polytechnic HOD Vacancy: कुल 218 पदों पर होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से यांत्रिक अभियंत्रण, सीएस इंजीनियिंग, इलैक्ट्रॉनिक्स इजीनियरिंग सहित विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष के कुल 218 पदों को भरेगा। निर्धारित पात्रता के साथ-साथ अनुभव भी मांगा गया है। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर, 2025 तक चलने वाली है।

BPSC Polytechnic HOD Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

  • आवेदन करने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता सामान्यतः पीएचडी की उपाधि है। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी होना चाहिए। 
  • आवेदक की आयु 01 अगस्त, 2025 को न्यूनतम 33 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
विभागवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है। योग्य उम्मीदवारों का चयन अकादमिक पृष्ठभूमि, अकादमिक निष्पादन, कार्यक्षेत्र का ज्ञान, शिक्षण कौशल और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित होने पर वेतन स्तर 13ए1 के तहत शुरुआती वेतन 1,31,400 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें