फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC 2nd Grade Teacher Exam: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप हुई जारी, 2129 पदों पर होगा चयन

Tue, 02 Sep 2025 12:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC 2nd Grade Teacher: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2024 की सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Slip: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 के लिए परीक्षा केंद्र शहर की जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी जानने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 7 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से 5:30 बजे तक। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और अपने प्रवेश पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 2129 पद भरे जाएंगे। इनमें हिंदी के 288, अंग्रेजी के 327, गणित के 694, विज्ञान के 350, सामाजिक विज्ञान के 88, संस्कृत के 309, पंजाबी के 64 और उर्दू के 9 पद शामिल हैं। क्षेत्रवार बात करें तो TSP क्षेत्र में 402 और Non-TSP क्षेत्र में 1727 पद हैं। उम्मीदवार अपने विषय और क्षेत्र के अनुसार पदों की पूरी जानकारी जरूर देख लें।

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर  पर जाकर अपने आवेदन-पत्र नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, SSO पोर्टल पर लॉगिन कर Citizen Apps में Recruitment Portal लिंक से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।

परीक्षा के दौरान हर प्रश्न पत्र की OMR आंसर शीट में पांचवें विकल्प को भरने के लिए उम्मीदवारों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में धोखाधड़ी और अनुचित साधनों के खिलाफ चेतावनी

आयोग ने पहले ही अभ्यर्थियों को सतर्क किया है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगता है या अन्य किसी प्रलोभन/झांसे का प्रयास करता है, तो उम्मीदवार संबंधित प्रमाण के साथ जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 या 2635255 पर सूचित कर सकते हैं।

परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग या अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आरोपी को आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना, और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त करने की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें