BPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा
हेडमास्टर के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों ने 2012 में या उसके बाद काम पर रखे गए शिक्षकों के लिए आयोजित की गई परीक्षा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। उपर्युक्त पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 31 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 47 वर्ष निर्धारित की है। चयनित उम्मीदवारों को 35,000 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
BPSC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
बिहार बोर्ड के हेडमास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों से 750 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। जबकि महिला, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
BPSC Recruitment 2022: महम्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 5 मार्च 2022
- आवेदन की अंतिम तिथि - 28 मार्च 2022
BPSC Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
1 उम्मीदवार सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
2 होमपेज पर भारत सरकार के तहत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3 अब आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण के लिए पेज खुलेगा जहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करना होगा।
4 अब उम्मीदवार फिर होमपेज पर वापस जाएं और जनरेट किए गए क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉग इन पर क्लिक करें।
5 इसके बाद सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5 आवेदन को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए के लिए प्रिंटआउट लें।