फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC JE Exam: उत्तर प्रदेश एसएसएससी ने जारी की जेई भर्ती परीक्षा की नई तारीख, यहां देखें

Mon, 28 Mar 2022 10:43 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC JE Exam: UPSSSC की ओर से जूनियर इंजीनियर/कंप्यूटर/ फोरमेन भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को परीक्षा से कुछ दिनों पहले जारी किया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
UPSSSC JE Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC JE Exam: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर/कंप्यूटर/फोरमेन भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। इसे लेकर आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह UPSSSC का आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नोटिस को पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSSSC JE Exam: इस तारीख को होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर/कंप्यूटर/ फोरमेन भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। आयोग की ओर से पहले इस परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। इससे पहले इस परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल, 2022 को किया जाना था। हालांकि, कुछ कारणों से तारीखों में बदलाव किया गया है। परीक्षा का आयोजन सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें।

UPSSSC JE Exam: जल्द ही जारी होंगे प्रवेश पत्र
UPSSSC की ओर से जूनियर इंजीनियर/कंप्यूटर/ फोरमेन भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को परीक्षा से कुछ दिनों पहले जारी किया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

UPSSSC JE Exam: कैसे चेक करें नोटिस?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के नोटिस को चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार  UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नोटिस बोर्ड के सेक्शन में जाएं।

3. अब संबंधित भर्ती की तारीख में बदलाव से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

4. अब नोटिस आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।

5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें