परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहली बार में आवेदन पूरा कर लिया है, उन्हें अब कुछ करने की जरूरत नहीं है।
आयु-सीमा
बीपीएससी की औषधि निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2022 को 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला उम्मीदवारों / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।