BPSC CDPO Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
BPSC की ओर से जारी किए गए बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती परीक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 883 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन सभी को परीक्षा के अगले चरण के लिए जल्द ही आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
BPSC CDPO Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती, 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 15 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य विभिन्न जिलों में निर्धारित 320 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 96840 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। बीपीएससी की ओर से इस भर्ती की माध्यम से कुल 55 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। यह भर्ती राज्य के समाज कल्याण विभाग के लिए है।
BPSC CDPO Result 2022: कैसे चेक करें परिणाम को?
उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- यहां 'CDPO Result/Answer Key के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- परिणाम को डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।