फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPSC Inspector Answer key: पंजाब पीएससी ने जारी की इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक करें

Tue, 13 Sep 2022 08:55 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PPSC Inspector Answer key: पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा इंस्पेक्टर कॉपरेटिव सोसाइटीज (ग्रुप-बी) भर्ती के माध्यम से कुल 320 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
PPSC Inspector Answer key - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PPSC Inspector Answer key: पंजाब लोक सेवा आयोग/PPSC ने हाल ही में आयोजित की गई इंस्पेक्टर कॉपरेटिव सोसाइटीज (ग्रुप-बी) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह उत्तर कुंजी ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है और आयोग के पोर्टल पर चेक की जा सकती है। जो भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल  हुए थे, वे अपनी उत्तर कुंजी को पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन


PPSC Inspector Answer key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। पंजाब लोक सेवा आयोग ने इंस्पेक्टर कॉपरेटिव सोसाइटीज (ग्रुप-बी) भर्ती परीक्षा में शामिल होने  वाले उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे 15 सितंबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा लें। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाएंगे।

PPSC Inspector Answer key: इतने पदों पर होगी भर्ती
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा इंस्पेक्टर कॉपरेटिव सोसाइटीज (ग्रुप-बी) भर्ती के माध्यम से कुल 320 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग के तहत जारी की गई है। भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 सितंबर को किया गया था। 
विज्ञापन


PPSC Inspector Answer key: कैसै डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी को-:  

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ppsc.gov.in पर जाएं।
  • यहां संबंधित भर्ती की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • अंतरिम उत्तर कुंजी के साथ अपने आंसर रिस्पॉन्स को सत्यापित करें।
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।
  • उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा में आंसर की पर आपत्ति भी जता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें