BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों के लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC Assistant Professor Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार के स्वास्थय विभाग के अधीन राज्य के महाविद्यालयों, अस्पतालों में सुपरस्पेशलिटी विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कितने उम्मीदवार हुए चयनित
विज्ञापन संख्या 03/2024 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, न्यूरो सर्जरी के लिए कुल 22 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
विज्ञापन संख्या 16/2024 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, सर्जिकल ऑनकोलॉजी के लिए कुल 04 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
विज्ञापन संख्या 10/2024 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, शिशु सर्जरी के लिए कुल 03 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
विज्ञापन संख्या 09/2024 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, प्लास्टिक सर्जरी के लिए कुल 26 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
विज्ञापन संख्या 07/2024 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, प्लास्टिक सर्जरी के लिए कुल 07 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।