फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: बीपीएससी ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, लिस्ट में देखें अपना नाम

Tue, 12 Mar 2024 02:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों के लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Assistant Professor Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार के स्वास्थय विभाग के अधीन राज्य के महाविद्यालयों, अस्पतालों में सुपरस्पेशलिटी विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने उम्मीदवार हुए चयनित

  • विज्ञापन संख्या 03/2024 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, न्यूरो सर्जरी के लिए कुल 22 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
  • विज्ञापन संख्या 16/2024 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, सर्जिकल ऑनकोलॉजी के लिए कुल 04 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
  • विज्ञापन संख्या 10/2024 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, शिशु सर्जरी के लिए कुल 03 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
  • विज्ञापन संख्या 09/2024 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, प्लास्टिक सर्जरी के लिए कुल 26 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
  • विज्ञापन संख्या 07/2024 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, प्लास्टिक सर्जरी के लिए कुल 07 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन वाले सेक्शन में संबंधित पद के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ पारूप में आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें