इस तारीख तक कर लें आवेदन
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही जमा कर लें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.E/B.Tech/B.S/B.Sc (Eneg.) और M.E/M.Tech/M.S या कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में इंटीग्रेटेड M.Tech में से किसी एक डिग्री में प्रथम श्रेणी या इनके समकक्ष की कोई योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, अन्य श्रेणाी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।