फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Assistant Professor Recruitment: बीपीएससी ने जारी की असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sun, 11 Sep 2022 04:11 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Assistant Professor Recruitment: उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।  आवेदन करने वाले एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Assistant Professor Recruitment: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख तक कर लें आवेदन
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही जमा कर लें। 

इतने पदों पर होगी भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.E/B.Tech/B.S/B.Sc (Eneg.) और M.E/M.Tech/M.S या कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में इंटीग्रेटेड  M.Tech में से किसी एक डिग्री में प्रथम श्रेणी या इनके समकक्ष की कोई योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।  आवेदन करने वाले एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, अन्य श्रेणाी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • अब अपना व्यक्तिगत विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • उम्मीदवार अपना फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें