BPSC Assistant Main Exam परीक्षा विवरण
आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, मुख्य परीक्षा 31 अगस्त 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा
बीपीएससी सहायक भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 जुलाई को शुरू हुई और 16 अगस्त, 2023 को समाप्त हुई। यह भर्ती अभियान 44 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।