फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 101 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, देखें मेरिट सूची

Fri, 21 Feb 2025 07:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Assistant Architect: बिहार लोक सेवा आोयग ने सहायक वास्तुविद् प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 106 रिक्तियों के विरूद्ध कुल 101 उम्मीदवारों को चुना गया है। परिणाम के साथ-साथ मेरिट सूची भी जारी की गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Assistant Architect Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। असिस्टेंट आर्किटेक्ट के 106 पदों के विरूद्ध कुल 101 उम्मीदवारों को चुना गया है। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन सहित अन्य सभी भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in. पर जाकर परिणाम पीडीएफ चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन




आयोग ने परिणाम पीडीएफ प्रारूप में वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें सभी चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और मेरिट क्रमांक शामिल है। उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करके देख सकते हैं कि उसमें उनका नाम है या नहीं। सूची में कुल 101 नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

BPSC Assistant Architect Result: परिणाम का विवरण

कुल 101 चयनित उम्मीदवारों में 37 उम्मीदवार अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 11, अनुसूचित जाति के 17, अनुसूचित जनजाति का एक, ईबीसी श्रेणी के 19, पिछड़ी श्रेणी के 13 और महिला पिछड़ी श्रेणी से 3 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

 

श्रेणी चयनित उम्मीदवारों की संख्या
अनारक्षित (UR) 37
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 11
अनुसूचित जाति (SC) 17
अनुसूचित जनजाति (ST) 1
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 19
पिछड़ा वर्ग (BC) 13
महिला पिछड़ा वर्ग (BCL) 3
कुल चयनित उम्मीदवार 101

संयुक्त मेधा सूची में स्वतंत्रता सेनानी कोटि की 02 रिक्तियों के विरूद्ध कोई उम्मीदवार चयन हेतु उपलब्ध नहीं है। चयनित अभ्यर्थियों में 34 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
 

विज्ञापन

BPSC Assistant Architect Merit List: श्रेणीवार कटऑफ अंक

श्रेणी कुल अंक वेटेज लिखित परीक्षा के अंक जन्म तिथि
अनारक्षित (UR) 41.67 166.67 29-03-1997
अनारक्षित (महिला) (UR Female) 37.67 150.67 19-03-1999
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 33.67 134.67 17-04-1999
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (महिला) (EWS Female) 32.33 129.33 25-11-1995
अनुसूचित जाति (SC) 25.33 101.33 31-08-1991
अनुसूचित जाति (महिला) (SC Female) 25.33 101.33 18-09-1986
अनुसूचित जनजाति (ST) 30.67 122.67 20-10-1988
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 35.67 142.67 24-08-1996
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) (EBC Female) 26.67 106.67 11-06-2000
पिछड़ा वर्ग (BC) 39.67 158.67 15-12-1996
पिछड़ा वर्ग (महिला) (BC Female) 32.67 130.67 11-01-1997
महिला पिछड़ा वर्ग (BCL) 31.67 126.67 24-02-1993
दिव्यांग (VI) -- -- --
दिव्यांग (DD) -- -- --
दिव्यांग (OH) 29.67 118.67 05-03-1996
दिव्यांग (MD) -- -- --
स्वतंत्रता सेनानी के पोते/पोती -- -- --


परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई, 2024 को किया गया था। इसके बाद आयोग ने उत्तर कुंजी जारी की, जिसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए 13 से 16 सितंबर तक का समय दिया गया था। इसके बाद, 18 अक्तूबर को अंतिम उत्तर कुंजी जारी हुई। 06 दिसंबर को आयोग ने इस परीक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए।

इसके अलावा, बिहार के शिक्षा विभाग ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के अंतर्गत वि०सं०-29/2024 (पद-माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक) एवं वि०सं०-30/2024(पद-उप प्राचार्य एवं प्राचार्य) के लिए प्रकाशित विज्ञापन में वर्णित विषयों का पाठ्यक्रम (Syllabus) आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

हालांकि, कुछ विषयों का पाठ्यक्रम विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण अपलोड नहीं किया जा सका है, जोकि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जाने के बाद अपलोड कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें