पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर
नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा में 103 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए योग्य घोषित किया गया है। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ में शामिल हैं। इसके साथ ही आयोग ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है। उम्मीदवार
यहा क्लिक करके परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने कहा है कि सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
18 अक्तूबर को जारी हुई थी अंतिम उत्तर कुंजी
परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई, 2024 को किया गया था। इसके बाद आयोग ने उत्तर कुंजी जारी की, जिसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए 13 से 16 सितंबर तक का समय दिया गया था। इसके बाद, 18 अक्तूबर को अंतिम उत्तर कुंजी जारी हुई और आज 06 दिसंबर को इस परीक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 106 असिस्टेंट आर्किटेक्ट के रिक्त पदों को भरना है। सभी सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर यहां देख सकते हैं:

यह भी पढ़ें: बीपीएससी सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, कुल 107 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
अभ्यर्थियों का विरोध क्यों?
छात्रों का तर्क है कि
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उचित नहीं है। इस प्रकार की परीक्षाओं में एक अंक भी चयन और असफलता के बीच अंतर पैदा कर सकता है। औसत अंक की गणना से कई मेधावी अभ्यर्थियों का नुकसान हो सकता है।
- समान अवसर की मांग: अभ्यर्थी चाहते हैं कि परीक्षा केवल एक ही पाली में हो ताकि सभी को समान अवसर मिले।
- सटीक मूल्यांकन: छात्रों का कहना है कि कठिन और आसान प्रश्नपत्रों का औसत निकालना योग्यता के आधार पर चयन को प्रभावित करता है।
- भविष्य पर असर: नॉर्मलाइजेशन के कारण कई योग्य उम्मीदवार अपने करियर के महत्वपूर्ण अवसर से वंचित हो सकते हैं।