माध्यमिक शिक्षक/उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए 103 सफल
माध्यमिक शिक्षक/उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए कुल 233 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से कुल 103 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया, जिसमें 102 उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी के और 1 उम्मीदवार अत्यंत पिछड़ा वर्ग से शामिल है। सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर यहां देख सकते हैं:

प्राचार्य/उप प्राचार्य वर्ग में चार सफल
सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक परीक्षा में प्राचार्य/उप प्राचार्य वर्ग में कुल 13 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। कुल 04 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। चारों उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी के हैं। इस वर्ग के लिए अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ अंक 65 रहे। सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर निम्न प्रकार हैं:
- 300010
- 300014
- 300018
- 300019
मुख्य परीक्षा कब होगी?
मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा हेतु सूचना अलग से प्रकाशित की जायेगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को मुख्य (लिखित) परीक्षा हेतु आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा।